सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘चौकीदार’ के साथ-साथ ‘ठोंकीदार’ को भी हटाना है। अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ” वह (मोदी) पहले चाय वाला बनकर आये थे हमारे-आपके बीच में… अब चौकीदार बनकर आएंगे।
उन पर कितना भरोसा करोगे।” योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करनी है तो ठोंक दो।
पुलिस को नहीं समझ आता किसे ठोंक दें। वह जनता को ठोंक रही है और जनता को मौका मिलता है तो वह पुलिस को ठोंक रही है।’’ उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर में सांसद और विधायक ठोंको नीति के तहत एक दूसरे को ठोंकने लगे। उन्होंने कहा, ‘‘चौकीदार के साथ-साथ ठोंकीदार को भी हटाने का काम करना है।” जनसभा में बसपा प्रमुख मायावती, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



