समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना टीका लगवाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी वैक्सीनेशन लेने का ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा है कि वह भारत सरकार’ का टीका लगवाएंगे, वो सिर्फ बीजेपी के टीके के खिलाफ थे।
सपा प्रमुख ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 8, 2021
बता दें कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को नई नीति का ऐलान किया है, जिसके तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए राज्यों को 21 जून से मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में देश में वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया था। उस दौरान अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है, जब हमारी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाएगी।


Download Android App
Download iOS App



