उत्तर-प्रदेश की राजनीती में काफी हलचल सी मची हुई है। जहां नेता एक दूसरे के साथ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है जहां उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें की समाजवादी पार्टी के नेता और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर ट्ववीट शेयर करते हुए योगी सर्कार पर जमकर हमला बोलै है। जिसके बाद ही वो चर्चा में आ गए हैं।
अखिलेश यादव ने बोला योगी सरकार पर हमला
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के विकास मॉडल को लेकर योगी सरकार पर तंज कस्ते हुए ट्वीट किया है की “भाजपा के राज में अब जेब कतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में सवार करने लगें हैं, क्या ये वही भाजपा का विकास मॉडल है ? अखिलेश यादव ने ये ट्वीट आज ही के दिन यानि 19 अगस्त को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर किया है। जिसके बाद से ही उत्त्तर-प्रदेश की सियासी गलियों में हलचल तेज हो गयी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब विपक्ष सरकार पर आरोप लगाते हुए नज़र आयी हो बल्कि ऐसे कई मौके भी आये हैं जब अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधने का एक मौका भी नहीं छोड़ा। इस बार अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ कर बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA को बड़ा मुकाबले देंगें। पहले ये अटकलें आ रही थी की वो इंडिया के साथ नहीं जुडेंगें। लेकिन लालू यादव जिन्हें इस इंडिया गठबंधन का संकट मोचन कहा जाता है, उन्होंने अखिलेश यादव को मन ही लिया।
भाजपा राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलने लगे हैं… क्या यही है भाजपा के विकास का मॉडल!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 19, 2023


Download Android App
Download iOS App



