यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने तरह से प्रयास करने में लगे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को लखनऊ में डोर-टू-डोर प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी के नारे ” नई सपा है…” पर तंज कसते हुए कहा कि ये वहीं सपा है, जिससे जनता खफा हैं और 10 मार्च के बाद अखिलेश जी कहेंगे ईवीएम बेवफा हैं।”
उन्होंने भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव, अदिति सिंह और संयुक्ता भाटिया के साथ प्रचार करते हुए बयान दिया कि अखिलेश यादव हर रोज प्रेस कांफ्रेंस तो करते हैं पर सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद दूसरी सूची नहीं आई है क्योंकि इस लिस्ट में ‘जेल वाले हैं या फिर बेल वाले…’, सपा गठबंधन वाले नजर नहीं आ रहे हैं। जनता सपा का राज भूली नहीं है इसलिए प्रत्याशियों को छिप-छिपकर टिकट दिए जा रहे हैं।
उन्होंने सपा द्वारा 300 यूनिट बिजली देने के वादे पर कहा कि वो जब सत्ता में थे तो जनता को निर्बाध बिजली नहीं दे पाए थे और आज फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। जनता उनका विश्वास नहीं करेगी और 10 मार्च अपनी हार के बाद वह ईवीएम को दोष देते हुए नजर आएंगे। अनुराग ठाकुर के साथ डोर टु डोर कैंपेन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



