AMU में कोरोना ने बरपाया कहर, 2 हफ्ते में 15 प्रोफेसर की मौत, 16 अंडर ट्रीटमेंट

Summary :

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक और प्रोफेसर की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। बीते दो हफ्तों के अंदर कोरोना की चपेट में आए यूनिवर्सिटी के 15 प्रोफेसर अपनी जान गवा चुके हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) पर कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। यूनिवर्सिटी के एक और प्रोफेसर की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। बीते दो हफ्तों के अंदर कोरोना की चपेट में आए यूनिवर्सिटी के 15 प्रोफेसर अपनी जान गवा चुके हैं। इन मौतों को लेकर AMU प्रशासन चिंता में है।
प्रोफेसर शकील समदानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी कमेटी के सदस्य थे। 10 दिन पूर्व उन्हें अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि समदानी डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। डायबिटीज का संतुलन बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।  
इससे पहले उप कुलपति मंसूर के भाई उमर फारूक की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। वे यूनिवर्सिटी कोर्ट के पूर्व सदस्य और मोहम्मदन एजुकेशनल कॉफ्रेंस के सदस्य थे। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में फैकल्टी मेंबर्स समेत 16 लोगों का इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमण के चलते AMU में हो रही मौतों पर प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। एएमयू लगभग रोजाना ही किसी न किसी प्रोफेसर, रिटायर्ड प्रोफेसर व अन्य स्टाफ के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। 

Desk Team