भारत में दस्त दे चुके कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से चौकस है। सरकार लगातार इस समस्या से पार पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बुधवार को दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित हुए पहले शख्स के संपर्क में आने वाले नोएडा के सभी 6 लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई है। इन सभी लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। जिस पीड़ित शख्स के संपर्क में ये लोग आये थे वह दिल्ली से है और हाल ही में इटली से लौटा है।
लोकसभा में आज चार विधेयकों को प्रस्तावित करेगी केंद्र सरकार, विपक्ष के हंगामे के आसार
हालांकि नेगेटिव टेस्ट आने के बाद भी सभी 6 लोगों को 14 दिनों तक मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। सभी लोग दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा दी गई पार्टी के दौरान उसके संपर्क में आ गए थे। इसके साथ ही इनसे संबंधित लोगों का टेस्ट भी नेगेटिव पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अगर उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूनों की फिर से जांच की जाएगी।
भारत सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए बयान के अनुसार “हाई वायरल के 6 मामले आगरा में नमूना जांच के दौरान पाए गए। ये लोग नई दिल्ली में पाए गए कोविड-19 के मरीज के संपर्क में आए थे। इन लोगों को अलग स्थान पर रखा गया है। इनके नमूने पुणे स्थित एनआईवी भेज दिए गए हैं।” बयान के अनुसार, “इन छह लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) नेटवर्क से लगाया जा रहा है।”


Download Android App
Download iOS App



