इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद संस्थान के लगभग सभी हॉस्टल वार्डन ने अपने अपने त्यागपत्र की पेशकश की है। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर चितरंजन कुमार ने गुरुवार को बताया, “लगभग सभी हॉस्टल वार्डन भी इस्तीफे की पेशकश करने जा रहे हैं।
आज सुबह 8-10 हॉस्टल वार्डन से मेरी बात हुई है.. यह उनका अपना निर्णय है। इनमें गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डन शामिल हैं। यूनिवर्सिटी में बाहरी हस्तक्षेप बढ़ गया है और यह संस्थान की स्वायत्तता से भी जुड़ा मामला है।” उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

हांगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा। डॉक्टर चितरंजन कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल, वित्त अधिकारी डॉक्टर सुनील कांत मिश्र और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राम सेवक दूबे ने भी बुधवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा “मैं आज अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।” प्रोफेसर हांगलू का कार्यकाल पांच वर्ष का था और उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही यूनिवर्सिटी के कुलपति के पद से इस्तीफा दे दिया। यूनिवर्सिटी में कुल 15 या 16 हॉस्टल हैं। प्रोफेसर हांगलू पर महिला उत्पीड़न को लेकर भी आरोप लगा था और राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की गई थी। आयोग ने उन्हें दिल्ली तलब किया था।


Download Android App
Download iOS App



