जापान के नए शासक नारूहितो ने बृहस्पतिवार को नव वर्ष के अपने भाषण में उम्मीद जताई कि इस साल देश में कोई प्राकृतिक आपदा न आए। राजगद्दी संभालने के बाद से 59 वर्षीय नारुहितो का यह नव वर्ष का पहला भाषण था। जापान का झंडा हाथों में थामे और राजा की लंबी आयु की कामना कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप लोगों के साथ नया साल मनाकर मैं खुश हूं।’’
उन्होंने कहा कि वह इस बात से चिंतित हैं कि पिछले साल आए तूफान और भारी बारिश की वजह से लोग अब भी कठिन परिस्थितियों में जी रहे हैं। नारूहितो ने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि इस वर्ष कोई प्राकृतिक आपदा न आए और नया वर्ष अच्छा तथा शांतिपूर्ण रहे।’’


Download Android App
Download iOS App



