उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की है। सपा उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को 42,759 वोटो के अंतर से हराया है इस उपचुनाव में सभा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 124,427 वोट मिले। वही भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह को कुल 81668 वोट मिले।
घोसी उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई थी
घोसी उपचुनाव में पूरे देश की नजर टिकी हुई थी। यहां पर दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन इसमें जीत समाजवादी पार्टी की हुई। अगर गिनती के राउंड की बात करें तो 33 राउंड तक गिनती हुई। पहली बार सातवें राउंड में जाकर भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को सुधाकर सिंह से ज्यादा वोट मिले। वहाँ आठवें राउंड पर भी उन्हें सुधाकर से ज्यादा ही वोट मिले लेकिन वह हमेशा सुधाकर से पीछे ही रहे।
विपक्षी गठबंधन इंडिया ने की अपनी पहली परीक्षा पास
इस उपचुनाव में तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह रहे उन्हें 2570 वोट मिले और अफरोज आलम जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 2100 वोट मिले जो चौथे स्थान पर रहे.बहुजन समाजवादी पार्टी ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। कांग्रेस और रालोज ने सपा उम्मीदवार को समर्थन किया था इसके साथ ही वामदम भी सपा के साथ थे, वहीं बीजेपी को इस चुनाव में अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिला। बता दे की मऊ जिले की घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50% से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (95 सितंबर) को उपचुनाव के लिए वोट डाला था। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार 5 सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



