ज्ञानवापी में सर्वे का आज तीसरा दिन है। बता दें 2 दिन के सर्वे में हिन्दू पक्ष के अनुसार बहुत से देवी देवताओं की मूर्तियों के मिलने की बात कही गई है। सूत्रों के अनुसार हिंदू पक्ष के वकील के मुताबिक, एएसआई की टीम ने दूसरे दिन मस्जिद परिसर के केंद्रीय गुंबद के हॉल का सर्वेक्षण किया और उस जगह की फोटोग्राफी और मैपिंग की।
ज्ञानवापी परिसर सर्वे का रविवार को तीसरा दिन
साथ ही साथ सर्वे टीम ने व्यास परिवार के कब्जे वाले बेसमेंट का भी सर्वे किया। जानकारी के अनुसार तहखाने के सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि वहां 4 फीट की मूर्ति मिली है। मूर्ति पर कुछ कलाकृतियाँ हैं। मूर्ति के अलावा 2 फीट का त्रिशूल और 5 कलश भी मिलने का दावा किया गया है। आगे बता दें हिंदू पक्ष ने तहखाने की दीवारों पर कमल के निशान मिलने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार हिंदू पक्ष का कहना है कि सर्वे के दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार पर आधी जानवर और आधी देवता की मूर्ति देखी गई।
मूर्ति के अलावा 2 फीट का त्रिशूल और 5 कलश भी मिलने का दावा
तहखाने में टूटी हुई मूर्तियां और खंभे भी दिखे। देखा जाये तो रविवार यानि कि (6 अगस्त, 2023) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर सर्वेक्षण का तीसरा दिन है। सर्वे सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण परिसर में हिंदू प्रतीकों का संग्रह कर रहा है। पहले और दूसरे दिन के सर्वे में एएसआई की टीम ने हिंदू धर्म प्रतीकों को एकत्र कर एक जगह संग्रहित किया। सर्वे में जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्वे के दूसरे दिन 5 अगस्त को एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वे किया, जो शाम 5 बजे तक चला।


Download Android App
Download iOS App



