ज्ञानवापी मस्जिद में फिर से शुरू हुआ ASI का सर्वे, SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष

Summary :

ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। आपको बता दें आज एक बार दोबारा ज्ञानवापी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है।

ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। आपको बता दें आज एक बार दोबारा ज्ञानवापी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है।ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ये भी आया है कि अभी फिलहाल के लिए सर्वे नहीं रोका जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें मुस्लिम पक्ष अदालत सर्वे को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था।  

परिसर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर मनाही 

इसी बीच अदालत के निर्देश पर एएसआई की टीम सोमवार सुबह सात बजे से पहले सर्वे के लिए ज्ञानवापी परिसर पहुंच गई। इस दौरान टीम के साथ मंदिर और मस्जिद पक्ष के लोग, उनके वकील भी मौजूद रहे। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वेक्षण का मुद्दा सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उठाएगी। 21 जुलाई को जिला न्यायाधीश ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित वुजुखाना के क्षेत्र को छोड़कर पूरे परिसर के एएसआई सर्वेक्षण का आदेश दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सील कर दिया गया था। सोमवार को मस्जिद के वकील सुप्रीम कोर्ट में मामले का उल्लेख करेंगे और मामले पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाएंगे। कोर्ट के निर्देश पर एएसआई की टीम सोमवार सुबह सात बजे से पहले ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए पहुंची। 

इस दौरान टीम के साथ मंदिर और मस्जिद पक्ष के लोग, उनके वकील भी मौजूद रहे। ज्ञानवापी परिसर में किसी को भी मोबाइल स्मार्ट वॉच या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। एएसआई के करीब आधा दर्जन लोगों की टीम अपने आधुनिक उपकरणों के साथ जांच करने पहुंची तो ज्ञानवापी परिसर के आसपास पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई।  इस मौके पर कमिश्नर कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन भी मौजूद रहे।

Desk Team