उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भारी मतदान की अपील करते हुए दावा किया कि इस बार बीजेपी इतिहास दोहराएगी।
राजनाथ सिंह ने कहा, इस बार का चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर है और इस मामले में हिंदुस्तान में अगर कोई अव्वल पार्टी है तो वो बीजेपी है। सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि भारी संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी न सिर्फ इतिहास दोहराएगी बल्कि हमारी सीटों की संख्या बढ़ने की भी नकारा नहीं जा सकती।
यूपी चुनाव : चौथे चरण के लिए मतदान जारी, पीएम और सीएम समेत बड़े नेताओं ने की वोट देने की अपील
पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा तथा फतेहपुर की 59 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्धारित समयावधि के बाद भी कतार में खड़े मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार होगा।
प्रदेश में सुबह नौ बजे तक बांदा में 8.81 प्रतिशत,फतेहपुर में 9.69 प्रतिशत, हरदोई में 8.14 प्रतिशत, लखीमपुर खीरी में 10.43 प्रतिशत,लखनऊ में 8.06 प्रतिशत, पीलीभीत में 10.64 प्रतिशत,रायबरेली में 8.03 प्रतिशत, सीतापुर में 9.59 प्रतिशत और उन्नाव में 9.26 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



