मुख्यमंत्री गहलोत विधानसभा में सभी वर्गों को साथ लेकर बहुत ही अच्छा बजट प्रस्तुत करेंगे : डोटासरा

Summary :

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को विधानसभा में सभी वर्गों को साथ लेकर बहुत ही अच्छा बजट प्रस्तुत करने वाले हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को विधानसभा में सभी वर्गों को साथ लेकर बहुत ही अच्छा बजट प्रस्तुत करने वाले हैं।
बजट में किसानों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा जाये
श्री डोटासरा ने आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछला बजट भी ऐतिहासिक था और विकास को लेकर, किसानों एवं तमाम वर्गों को साथ लेकर शानदार बजट दिया गया था और उसकी तकरीबन क्रियान्विति भी हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यों ने एक प्रस्ताव पास करके सुझाव दिया है कि बजट में किसानों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा जाये।
मिनी सचिवालय की मांग 
उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से सीकर को संभाग एवं सीकर जिले के नीमकाथाना को जिला बनाने का अनुरोध किया है और हमें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इन पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह मिनी सचिवालय की मांग की गई है तथा छह तहसीलों में पानी की समस्या के समाधान के लिए कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से बनी योजना को बजट में स्वीकृति देने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्मणगढ़ सरकारी कॉलेज बन गई है और वह 1300 बच्चे हैं, अब नेछवा उपखंड बन गया है और नेछवा में भी सरकारी कॉलेज होना चाहिए। इसके अलावा सड़कों, पीएचसी, सीएचसी आदि के लिए हमने लिखकर दिया है।

Desk Team