प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक से मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की। एनसीपी नेता आज सुबह तड़के ही मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक यहां ईडी कार्यालय में पहुंचे और ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक से पूछताछ की जा रही है।
‘कमजोर’ हो चुकी शिवसेना ने ‘मराठी मानुष’ को अधर में छोड़ दिया : प्रवीण दरेकर
एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं। कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।


Download Android App
Download iOS App



