लखनऊ : ट्रेनों में यात्रियों को महंगे दामों पर गैर अनुमोदित ब्रांड का पानी बेचे जाने पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे बोर्ड इस गर्मी लखनऊ सहित आसपास के 14 बड़े स्टेशनों पर शत प्रतिशत रेल नीर की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। इतना ही नहीं, लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को भी बोर्ड ने चिह्नित किया है, जिनमें यात्रियों को रेल नीर मिलेगा। रेल नीर की कीमत 10 रुपये होती है और इसे केवल 15 रुपये में ही बेचा जाता है। रेल नीर की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। रेलवे ने रेल नीर के अलावा कुछ ब्रांड को भी बेचने केलिए अनुमोदित किया है। दरअसल, अमेठी रेल नीर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 65 हजार लीटर की है।
इसके बावजूद लखनऊ सहित आसपास के बड़े स्टेशनों पर गैर अनुमोदित पानी बेचने का सिंडीकेट सक्रिय है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने ही तीन महीने के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों से करीब 200 कार्टन गैर अनुमोदित पानी की बोतलें जब्त की हैं। यह गैर अनुमोदित पानी यात्रियों को मुनाफाखोरी के लिए 20 रुपये में बेचा जाता है, जबकि इसकी कीमत मात्र दो से तीन रुपये होती है। वहीं माल एवेन्यू रेलवे क्रासिंग पर एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो इस्तेमाल हुई बोतलों में पानी भरकर उसपर सील लगा देता है। ट्रेनें जब भी इस आउटर पर रुकती हैं, तो यात्रियों को इस्तेमाल बोतल में भरा पानी 15 रुपये में बेचा जाता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



