टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं फिर एक बार अपनी तस्वीरों को लेकर निया सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
बता दें कि निया आजकल अपने नए शो वेब सीरीज में बीजी हैं लेकिन वह अपने इस नए शो की वजह से सुर्खियों में नहीं है।
बल्कि वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। निया ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट कराया था जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रालिंग का शिकार हो गई हैं।
निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, फोटो में निया ट्रांसपरेंट ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। फोटो में निया ने पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई है।
अपने लिपस्टिक चॉइस के कारण हुई ट्रोल
कुछ फैंस ने उनके इस बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे है तो कुछ लोगो ने उनके फैशन सेंस का मजाक बना रहे हैं। एक ट्रोलर ने उनको चुड़ैल कहा तो वहीं एक ने कहा – क्या आप भारत की सनी लियोनी बनने जा रही हैं?
एक यूजर ने कहा- कितना गंदा लिपस्टिक का कलर है, आपको देखकर उल्टी करने का मन कर रहा है।
वैसे तो निया शर्मा को अक्सर उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल किया जाता है। लेकिन निया को ऐसी आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे हर बार उतने ही कॉन्फिडेंस के साथ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App











