आयोधा के राम मंदिर भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रवाना हो गए हैं। ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ के शिलान्यास के मौके पर आयोजित एक जन समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी पूर्वाह्न 11.30 बजे साकेत महाविद्यालय में पहुंचेंगे, जहां उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा।
मोदी पूर्वाह्न 11.40 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे, जहां वह 10 मिनट के लिए प्रार्थना करेंगे और फिर राम जन्मभूमि परिसर में जाएंगे जहां वह राम लला विराजमान के दर्शन करेंगे।राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर राम नगरी के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर को सजाया गया है।
प्रधानमंत्री बुधवार को सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के दर्शन करने से पहले श्रद्धालु को हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए। प्रधानमंत्री अपराह्न् 12.10 बजे मंदिर परिसर में ‘पारिजात’ का पौधा लगाएंगे और फिर भूमिपूजन समारोह के लिए रवाना होंगे।12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होने वाले समारोह के बाद, प्रधानमंत्री लगभग एक घंटे तक संतों को संबोधित करेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



