Baghpat Power Substation Flooded: बागपत में तालाब बना बिजलीघर, कई घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, घुटनों भर पानी में काम करते दिखे कर्मचारी; देखें Video

Summary :

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश आफत बनकर आई है। मूसलाधार बारिश होने के बाद बागपत के ब्रेल गांव का बिजलीघर घर पानी से लबालब भर गया है। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद तालाब की तरह भरे बिजली घर में हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर भी डूब गया। कर्मचारियों ने घुटनों तक के पानी में खड़े होकर होकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, ऐसे में काम करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया। आप सोचिए इस जोखिम भरे कदम से कर्मचारियों की जान को खतरा हो सकता था। कुछ देर तक बिजली आपूर्ति बाधित जब बिजली उपकरण…

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश आफत बनकर आई है। मूसलाधार बारिश होने के बाद बागपत के ब्रेल गांव का बिजलीघर घर पानी से लबालब भर गया है। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद तालाब की तरह भरे बिजली घर में हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर भी डूब गया। कर्मचारियों ने घुटनों तक के पानी में खड़े होकर होकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, ऐसे में काम करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया। आप सोचिए इस जोखिम भरे कदम से कर्मचारियों की जान को खतरा हो सकता था।

कुछ देर तक बिजली आपूर्ति बाधित

जब बिजली उपकरण पानी की चपेट में आ गए, तो विभाग ने करंट के खतरे को देखते हुए बिजली काट दी। यह कदम इसलिए उठाया गया, ताकि कोई हादसा न हो। इस वजह से आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

पानी में डूबे बिजली के उपकरण

मूसलाधार बारिश के चलते पूरा बिजलीघर पानी से लबालब भर गया, जिससे वहां मौजूद बिजली के उपकरण डूब गए। ऐसी स्थिति में करंट फैलने खतरा पैदा हो जाता है। इसके बावजूद कर्मचारियों ने पानी के बीच खड़े होकर हालात संभालने की पूरी कोशिश की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल मानसून में यहां जलभराव की स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन ने आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद फिलहाल वहां से सारा पानी निकाल दिया है। ऐसी स्थिति न सिर्फ इलाके में बिजली आपूर्ति ठप करती है, बल्कि लोगों के लिए खतरा भी पैदा करती है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।