उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव ने राज्य में हलचल मचा दी है, वहीं सियासी माहौल को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा सकते हैं कि चुनाव भी धर्म का मुद्दा बनते जा रहे है तकरीबन सभी पार्टियां धार्मिक कार्ड खेलते हुए राजनीति में आगे बढ़ने कि कोशिश कर रही हैं। इस सबके बीच अक्सर चर्चा में रहने वाले हिन्दू संगठन बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की और से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गैर-हिन्दुओं को लेकर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं।
VHP और बजरंग दल ने गैर-हिन्दू लोगों के खिलाफ लगाए चेतावनी पोस्टर
दरअसल, विहिप और बजरंग दल के नाम से चिपकाए गए इन विवादित पोस्टरों में गैर हिन्दुओं को गंगा घाटों पर न आने की हिदायत दी गई है। उनका प्रवेश प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी गई है। इन पर लिखा गया है कि जिन लोगों की आस्था सनातन धर्म में है, उनका स्वागत है, नहीं तो यह कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का विवादित मामला सामने आया हो इससे पहले भी वाराणसी में विहिप और बजरंग दल ने 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन चर्च के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पथ किया था।
मशहूर गंगा घाटों समेत धार्मिक स्थलों के बाहर लगाए पोस्टर
इसके अलावा वाराणसी के एक मॉल में नए साल के लिए आयोजित पश्चिमी सभ्यता वाली पार्टी को रीऑकने की चेतावनी वाले पोस्टर भी लग चुके हैं। इस बार गैर-हिन्दुओं के खिलाफ यह पोस्टर्स गनगा घाट के किनारे और धार्मिक स्थलों पर लगाए गए हैं। वाराणसी के मशहूर गंगा घाटों पंचगंगा, रामघाट, मणिकर्णिका घाट और दशाश्वमेध से लेकर अस्सी घाट तक विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने इन पोस्टरों को लगाया है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसे चुनाव से पहले माहौल को खराब करने की करतूत बताया है। बताते चलें कि सूचना मिलते ही पुलिस ने पोस्टरों को उखाड़ना भी शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



