उत्तर प्रदेश में जहां बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाकर सत्ता में वापसी कर रही है, वहीं बाराबंकी से बीजेपी विधायक ने ऐसा बयान दिया है जो पार्टी की किरकिरी करवा रहा है। विधायक दिनेश रावत ने कहा कि जिन लोगों ने हमको वोट नहीं दिया है, वह लोग हमारे पास किसी भी प्रकार की मदद के लिए ना आएं। बीजेपी विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल, होली मिलन समारोह के मौके पर बाराबंकी के हैदरगढ़ पहुंचे विधायक दिनेश रावत ने मंच से कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमको वोट नहीं दिया है, वह लोग हमारे पास किसी भी प्रकार की मदद के लिए ना आए, क्योंकि हम सिर्फ उन्हीं की मदद करेंगेम जिन्होंने हमें वोट दिया है।
कायरों के डर से मुझे दिल का दौरा पड़े.. इतना कमजोर नहीं, स्वामी मौर्य ने अफवाहों पर लगाया विराम!
वायरल वीडियो में विधायक ने काफी तीखे तेवर दिखाते हुए ये भी कहा किसी भी दबंग अपराधी की मनमानी नहीं चलेगी। कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित रखना मेरा पहला काम होगा। राजनीति से मैं पूरी तरह वाकिफ हूं। विधानसभा चुनाव में जो मेरे साथ नहीं थे वो लोग 2024 तक हमारे साथ नहीं है। ये लोग लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के लिए साथ आएं फिर मेरे साथ आएं।
गौरतलब है कि हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हैदरगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी जीतने में कामयाब रही। यहां उसके प्रत्याशी दिनेश रावत ने समाजवादी पार्टी के राम मगन को 25691 वोटों से हरा दिया। दिनेश रावत को जहां 117113 वोट मिले, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 91422 वोट मिले।


Download Android App
Download iOS App



