Barabanki Bus Accident: हादसे में 5 की मौत, घायल महिला बोली लोग बचाने के बजाए बना रहे थे वीडियो

Summary :

Barabanki Bus Accident : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां यूपी रोडवेज की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। Barabanki Bus Accident : राजा बाजार की घटना मामला हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं, जिससे वह अचानक…

Barabanki Bus Accident : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां यूपी रोडवेज की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Barabanki Bus Accident : राजा बाजार की घटना

Barabanki Bus Accident
Barabanki Bus Accident

मामला हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं, जिससे वह अचानक बस पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए।

Barabanki Bus Accident : घायलों को कराया भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस हादसे में चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच, घटनास्थल से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर कुछ लोग फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

Barabanki Bus Accident : कांग्रेस ने जताया दुःख

वहीं, बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बाराबंकी के ब्लॉक हरख में राजा बाजार के पास तेज बारिश के कारण बस पर पेड़ गिरने से कई यात्रियों की दुखद मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Barabanki Bus Accident : महिला का वीडियो वायरल

Barabanki Bus Accident
Barabanki Bus Accident

इस दौरान लोग बस में फंसी एक महिला यात्री का वीडियो बनाने लगे। इस पर उसने कहा- ‘यहां ज़िंदगी और मौत का सवाल है और आप वीडियो बना रहे हैं, अगर आप आकर पेड़ की टहनी हटाने में मदद करते तो हम बाहर निकल आते।’ जिसके बाद वीडियो शूट कर रहे लड़के को भीड़ ने वहां से हटाया।

Barabanki Bus Accident : पुलिस का बयान

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। बता दें कि बाराबंकी में गुरुवार देर रात से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें :भारत ने ट्रंप को दिया मुंहतोड़ जवाब, करोड़ों की डील को किया रद्द

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।