Barabanki: UP रोडवेज की बस पर गिरा पेड़, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश के Barabanki जिले कल देर रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसी बीच जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां उत्तरप्रदेश की रोडवेज बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। बारिश के कारण पेड़ टूटकर बस पर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से रोडवेज बस की छत पूरी तरह…

उत्तर प्रदेश के Barabanki जिले कल देर रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसी बीच जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां उत्तरप्रदेश की रोडवेज बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। बारिश के कारण पेड़ टूटकर बस पर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से रोडवेज बस की छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए।

बचाव कार्य शुरू किया

Barabanki में इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि इस हादसे में चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Barabanki बस में गिरा पेड़
Barabanki बस में गिरा पेड़

बस में मची चीख-पुकार

बस में अचानक पेड़ गिरने से बस की छत और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि बस सवारी लेकर Barabanki से हैदरगढ़ जा रही थी तभी राजा मार्केट के पास बस पर पेड़ गिर गया। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई और आस-पास के स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को हटाने और काटने का कार्य किया वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Barabanki में भारी बारिश

इस दर्दनाक घटने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है। बता दें कि बाराबंकी में कल देर रात से भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

ALSO READ: Himachal Pradesh: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।