यूपी में बरेली जिले के फरीदपुर इलाके में स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। वही , इस मामले में फैक्ट्री मालिक सहित 8 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि फरीदपुर इलाके में स्थित अशोका फोम फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग में 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान गुरुवार को अरविंद कुमार मिश्रा निवासी हरहरपुर केसरपुर, गांव सडकड़ निवासी राकेश कुमार, अनूप निवासी फर्रखपुर और अखिलेश शुक्ला के रूप में हुई है। वही , प्रभावित परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है। जिसके बाद मालिक फैक्ट्री अशोक गोयल, नीरज गोयल निवासी रामपुर बाग बरेली, मैनेजर अजय सक्सेना और पांच अज्ञात पर फरीदपुर हरहरपुर निवासी प्रमोद मिश्रा ने रिपोर्ट लिखाई है। गैर इरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अशोक फोम की चार फैक्ट्रियां हैं। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब तेज धमाके के साथ आग लग गई। दूर से ही तेज लपटें और धुएं का गुबार देखा जा सकता था। सुरक्षा के मद्देनजर आनन-फानन में आसपास के लोगों को वहां से हटाया गया।


Download Android App
Download iOS App



