लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर और डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की दिशा-निर्देश में भैया दूज के मद्देनज़र कैसरबाग रोडवेज चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश ने अपनी टीम और हाता चौकी इंचार्ज रंजीत पाठक के साथ कैसरबाग रोडवेज चौराहे पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बस अड्डे, वेटिंग हॉल और चौराहे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
सतर्क और सावधान रहने की अपील
पुलिस ने बसों की भी चेकिंग की और आने-जाने वाले यात्रियों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। यात्रियों से कहा गया कि भीड़भाड़ वाली जगह पर अपने सामान का विशेष ध्यान रखें, किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीज़ न लें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया
इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों से भी मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और दुकानों के आसपास सीसीटीवी, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर बातचीत की। दुकानदारों से अपील की गई कि वे त्योहार के दौरान दुकान के बाहर अतिक्रमण न करें, ताकि यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो। पुलिस का कहना है कि भैया दूज पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कैसरबाग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके


Download Android App
Download iOS App





