Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुई प्रियंका वाद्रा

Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुई प्रियंका वाद्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra

शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’आगे बढ़ी। जिसमें प्रियंका गांधी वाद्रा भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई।

  • Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुई प्रियंका वाद्रा
  • शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी यात्रा
  • दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया

राहुल गांधी और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए

राहुल के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। यात्रा जब मुरादाबाद की सड़कों पर आगे बढ़ी तो विभिन्न क्षेत्रों के लोग वहां मौजूद थे।’’खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए।

23 9

उत्तर प्रदेश के शेष चरण में यात्रा का हिस्सा बनेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में यात्रा का हिस्सा बनेंगी।उन्हें यात्रा के उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करने पर इसमें भाग लेना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य और बाद में अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उस समय इसमें शामिल नहीं हो सकीं।पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि वह मुरादाबाद से राहुल गांधी के साथ जाएंगी और अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस एवं आगरा होते हुए रविवार को फतेहपुर सीकरी में भी रहेंगी।

24 5

शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों से गुजरेगी यात्रा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में यात्रा में शामिल होंगे।कांग्रेस ने कहा है कि 26 फरवरी से एक मार्च तक यात्रा को कुछ दिन रोका जाएगा ताकि राहुल गांधी 27 फरवरी और 28 फरवरी को ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान देने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को पूरा कर सकें और वह नयी दिल्ली में अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भाग ले सकें।दो मार्च को दोपहर दो बजे धौलपुर से एक बार फिर यात्रा शुरू होगी।इसके बाद यह मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों से गुजरेगी।इस दौरान राहुल गांधी पांच मार्च को दोपहर दो बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।