अमेठी में गूंजा “भारत माता की जय”, व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों हाथों में लहराया तिरंगा

Summary :

स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा कस्बा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

Amethi News Update

Amethi News Update : स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए।

Amethi News Update

15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।

इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर “भारत माता की जय” के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे।

Amethi News Update

आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।

तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि,

इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जयसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – आबान अहमद की कार एक्सीडेंट का Video आया सामने, ऐसे हुआ था पूरा हादसा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।