भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण को सहारनपुर के एसबीडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें बुधवार को यहां भर्ती कराया गया था जब हथियारबंद लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था और एक गोली उनके पेट को छू कर निकल गई थी।
अस्पताल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, चंद्रशेखर ने कहा कि यह हमला उन्हें अपने मिशन पर काम करने से नहीं रोकेगा। वो समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ”मैं अपना मिशन नहीं छोड़ने वाला हूं और जिन लोगों ने मुझ पर हमला किया है, उन्हें पता होना चाहिए कि मैं ऐसी हरकत के आगे नहीं झुकूंगा।”


Download Android App
Download iOS App



