भारी बारिश के चलते जिला अधिकारी ने आदेश दिया है कि बिजनौर में 5 अगस्त (शनिवार) को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड स्कूल पांच अगस्त को रहेंगे बंद
जिलाधिकारी उमेश मिश्र के निर्देशानुसार कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड स्कूल पांच अगस्त को बंद रहेंगे। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिये।
भारी बारिश रहने की आशंका
जिला अधिकारी के दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक निर्देश जारी किया है जिसमें साफ तौर पर यह कहा गया है कि 5 तारीख को मौसम काफी खराब रहेगा और भारी बारिश रहने की आशंका को देखते हुए बिजनौर के तमाम स्कूलों को कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक बंद किया जाता है।
मौसम विभाग के 5 अगस्त को भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने जनपद बिजनौर में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद करने के निर्देश दिये हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव के द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में 5 अगस्त को कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



