उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अखिलेश यादव खुद भाजपा की ‘बी टीम’ हैं। यहां जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उमाशंकर सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। बसपा नेता ने कहा कि 2017 में सरकार बनते ही भाजपा ने अखिलेश यादव के कई कामों की जांच शुरू कराई, लेकिन आज तक एक भी जांच में निर्णय सामने नहीं आया।

सपा और भाजपा नेता करते है बैठक
सिंह ने सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव को लेकर दावा किया कि वह भी भाजपा की ‘प्लानिंग’ का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के साथ अक्सर उनकी बैठक होती रहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग जो कार्यक्रम बनाते हैं उसमें उनकी भी सहभागिता होती है। उमाशंकर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग ने भी समझ लिया है कि अखिलेश यादव कहीं उनके लिए खड़े नहीं हो सकते हैं, वह केवल अल्पसंख्यक वर्ग का इस्तेमाल करते हैं।
सपा पार्टी के समय प्रदेश में हुए है दंगे
उन्होंने बसपा को अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी करार देते हुए कहा कि बसपा की पूर्ववर्ती सरकार में अल्पसंख्यक वर्ग को सबसे अधिक सम्मान मिला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 विभाग के मंत्री रहे। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि कि अखिलेश यादव की सरकार में दंगा ही दंगा होता है, क्योंकि उनको डर पैदा करना है।



Download Android App
Download iOS App



