उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ की वापसी पर मशहूर शायर मुनव्वर राना द्वारा यूपी छोड़ने वाले बयान पर बीजेपी ने जवाब दिया है। बीजेपी ने मुनव्वर राना को दूसरा राज्य ढूंढने की सलाह देते हुए कहा है कि 2022 में योगी की ही वासपी होगी।
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहना है कि 2022 में योगी की ही वासपी होगी, ऐसे में मुनव्वर राणा को दूसरा शहर या राज्य ढूंढ लेना चाहिए। त्रिपाठी ने राना पर सियासत में मजहबी रंग घोलने का आरोप लगाया है। शायर मुनव्वर राना का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में अगर फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह प्रदेश छोड़ कोलकाता में बस जायेंगे।
मायावती ने यूपी चुनाव से पहले चला बड़ा राजनीतिक दांव, ब्राह्मण वोट साधने के लिए अयोध्या से शुरु करेंगी सम्मेलन
इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को वोटकटवा बताते हुए कहा कि वह बीजेपी को मदद करने उत्तर प्रदेश आए हैं। मुनव्वर राना ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में बीजेपी जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो वो यूपी छोड़ कोलकाता चले जाएंगे। उनका कहना है कि यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है।
ओवैसी यूपी आकर यहां के मुसलमानों को बरगला रहे हैं। इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर बीजेपी की मदद कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति को लेकर राणा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा, सीएम योगी अगर शादीशुदा होते तो वे जनसंख्या कानून लाने से पहले सोचते।


Download Android App
Download iOS App



