कोरोना संकट से बेहाल लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर रही भाजपा, केंद्र का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं: राजभर

Summary :

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कोरोना संकट से बेहाल जनता के सामने सत्तारूढ़ भारतीय समाज पार्टी (भाजपा) महंगाई बढ़ कर मुश्किले खड़ कर रही है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कोरोना संकट से बेहाल जनता के सामने सत्तारूढ़ भारतीय समाज पार्टी (भाजपा) महंगाई बढ़ाकर मुश्किले खड़ कर रही है। एक दिन पहले भाजपा को डूबती हुयी नैया बताने वाले राजभर ने शनिवार को कहा कि वोट के लिये परेशान केंद्र सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल,राशन, सब्जी, लगभग हर सामान की बढ़ती हुई महंगाई से गरीब, मध्यमवर्ग, व्यापारी, किसान, हर वर्ग परेशान है।
राजभर ने ट्वीट किया ‘‘पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल, राशन, सब्जी, लगभग हर सामान की बढ़ती हुई महंगाई से गरीब, मध्यमवर्ग, व्यापारी, किसान, हर वर्ग परेशान है, इससे जनता का ध्यान भटकाने के लिये भारतीय झूठ पार्टी सिर्फ ड्रामा,कर रही है, लोग कोरोना संकट, महंगाई से परेशान है, भाजपा वोट के लिए परेशान है।’’ 

उन्होने कहा ‘‘ एक तरफ आम आदमी कोविड और आमदनी कम होने से परेशान है, वहीं दूसरी ओर केंद्र/प्रदेश सरकार महंगाई से उनके लिए मुश्किल खड़ कर रही है, आये दिन महगांई बढ़ रही है। केंद, सरकार का महगांई के कीमतों पर कोई नियंत्रण नही है।’’ 
इससे पहले शुक्रवार को अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के बीच मुलाकात पर तंज कसते हुये राजभर ने ट्वीट किया था ‘‘भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये पर हम सवार नहीं होंगे, जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ की याद आती है जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है, हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किये थे, साठे चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ।’’ 
उन्होने कहा था ‘‘ उ.प्र.में शिक्षक भर्ती में पिछड़ का हक लुटा, पिछड़ को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुह से पिछड़ के बीच मे वोट मांगने आएंगी इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ याद आते है। हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी उप्र। में भाजपा को हराना चाहते है हम उनसे गठबंधन करने को तैयार है।’’ 

Desk Team