उत्तर प्रदेश में चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले 4 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। और इस दौरान हमने जो प्रदेश में परिवर्तन किए उससे उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान मिली।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 4 वर्षों पहले यूपी का दायित्व हमारी सरकार ने संभाला और पिछले 4 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, बीजेपी के सभी नेता और प्रदेश के मंत्रिमंडल के सहयोग से हमने जो प्रदेश में परिवर्तन किया। उससे उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान मिली है।
UP में अपराधियों के खिलाफ एक्शन बना देश में उदाहरण
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए लगातार काम किए हैं, किसानों को डेढ़ गुना तक एमएसपी दी गई है। उत्तर प्रदेश में अब बिना किसी दिक्कत के पर्व और और त्योहार मनाए गए हैं, चार साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है। अपराधियों के खिलाफ यूपी में जो एक्शन लिया गया वो देश में एक उदाहरण बना।
GSDP में UP को भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य उदाहरण
मुख्यमंत्री ने कहा, आज उत्तर प्रदेश बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। हमारा लक्ष्य राज्य को सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। विश्व के सबसे बड़े अभियान स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। खाद्यान्न उत्पादन में भी प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



