स्वीडिश-ग्रीक मूल की अभिनेत्री एली एवराम को ‘हर फन मौला’ सॉन्ग नंबर में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने फिल्म ‘कोई जाने ना’ के लिए इस गीत को आमिर संग फिल्माया। एली का कहना है कि आमिर ने पूरी शूटिंग के दौरान कभी भी उन्हें असहज महसूस नहीं कराया। एली ने बताया, यह मेरे अब तक के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक है क्योंकि मुझे शूटिंग के इन पांच दिनों के दौरान उनसे सीखने को काफी कुछ मिला है। वह हर एक चीज को काफी बारीकी और धर्य के साथ समझाते हैं।

एली आगे कहती हैं,सबसे अच्छी बात तो यह है कि उन्होंने कभी भी मुझे डराया नहीं। पहले ही दिन से उन्होंने मुझे काफी सहज महसूस कराया और बहुत सपोर्ट भी किया। इस चीज के लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।

आमिर अपने मित्र अमीन हाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए गाने की शूटिंग की है। अमीन फिल्म ‘लगान’ में बाघा नामक एक गूंगे ड्रम बजाने वाले का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म ‘कोई जाने ना’ में अमायरा दस्तूर और कुणाल कपूर जैसे कलाकार हैं।


Download Android App
Download iOS App



