बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह विपक्षी पार्टियों को निशाना बना रही है।
मायावती ने गुरुवार रात एक ट्वीट में कहा, ‘भाजपा केन्द्र की सत्ता का अब भी दुरुपयोग कर अपने विपक्षियों को षड्यंत्र के तहत जबरन फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
इसी क्रम में अब मेरे भाई-बहनों आदि को भी जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा है, जो अति-निन्दनीय है, लेकिन इससे बसपा डरने और झुकने वाली नहीं है।’
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा,‘‘ऐसी ही घिनौनी हरकत इसी पार्टी की सरकार ने सन् 2003 में भी आयकर और सीबीआई आदि के जरिए हमारे विरूद्ध की थी, जो सर्वविदित है, जिसमें फिर हमें अन्त में काफी संघर्ष के बाद उच्चतम न्यायलय में न्याय मिला।’’


Download Android App
Download iOS App



