उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा नेता सुनील भराला को धमकी देने वाले मारूफ को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने मारूफ हापुड़ में एक दोस्त के घर में छुपा था। सुनील भराला को जान से मारने की धमकी देने वाले 50 हजार के इनामी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुनील भराला को धमकी दी गई थी। जिसके तहत कार्रवाई शुरू की गई। इसमें 3 लोग और शामिल थे जिन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। एक आरोपी को हैदराबाद से गिरफ़्तार किया गया, इससे पूछताछ की गई है और आज अदालत के सामने पेश किया गया है।
आपको बता दें कि बीते दस दिनों पहले सितंबर को भराला के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आई थी।पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर नौचंदी के करीम नगर निवासी अतीब ठाकुर, रेहानी अली निवासी ओखला जाकिर नगर थाना जामियानगर दिल्ली और कासिफ खान निवासी जोगाबाई एक्सटेंशन दिल्ली को जेल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



