राजनीतिक मंचों पर अक्सर कुछ ऐसे घटनाक्रम हो जाते हैं जो चर्चा के साथ-साथ पार्टी की फजीहत का कारण भी बनते है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के कन्नौज में, जहां मंच पर बैठने को लेकर बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं मंच पर नेताओं के बीच गाली गलौज के साथ लात-घूंसे भी चले।
दरअसल यह घटना कन्नौज में बीजेपी की जनविश्वास यात्रा के दौरान हुई। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था। इस दौरान मौजूदा विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।

छोटी सी बात पर शुरू हुई कहासुनी में देखते ही देखते लात और घूंसे चलने लगे। लगभग 1 घंटे के बवाल के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और उनके समर्थकों ने विधायक अर्चना पांडेय के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर चौका मारते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरविंद यादव इस मामले को बीजेपी नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



