हाथरस गैंगरेप को लेकर बोले भाजपा विधायक- ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं’

Summary :

उत्तर प्रदेश के हाथरस की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में बलिया के भाजपा विधायक के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में बलिया के भाजपा विधायक के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चांदपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं।’’ सिंह के इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है। 
उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ”भाजपा और आरएसएस की ऐसी घटिया सोच के चलते ही उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित स्‍थान बन चुका है। बलात्‍कारी मानसिकता को बल देने वाले ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्‍कार होना चाहिए।’’ 
विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा, ”माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखायें। हाथरस में दुष्कर्म नही हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गयी है।’’ 

सुशांत मामला : एम्स की रिपोर्ट पर मुंबई पुलिस ने कहा – मुबई पुलिस अपनी जांच के नतीजों पर कायम

Desk Team