भाजपा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Summary :

BJP के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। हरद्वार दुबे 74 साल के थे। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार रात उनकी तबियत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
CM योगी ने जताया शोक 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BJP नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ” माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति! “

हरद्वार दुबे मूलरुप से बलिया के रहने वाले थे। वह लंबे समय तक RSS से भी जुड़े रहे। दुबे 2020 में राज्यसभा सांसद बने,  इससे पहले उन्होंने कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। 

Desk Team