बीजेपी सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या आने से पहले राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी। दरअसल, मनसे प्रमुख 5 जून को अयोध्या आने वाले हैं।
बीजेपी सांसद ने गुरुवार को किए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, राम मंदिर आन्दोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है। ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं।
जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से उत्तर भारतीयों से माफ़ी नहीं मांग लेते
मेरा आग्रह है तब तक मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को राज ठाकरे से नहीं मिलना चाहिए @CMOfficeUP @BJP4UP @BJP4India @BJP4Maharashtra— BrijBhushan Sharan Singh MP (@sharan_mp) May 5, 2022
सीएम योगी को सलाह देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से उत्तर भारतीयों से माफ़ी नहीं मांग लेते मेरा आग्रह है तब तक मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को राज ठाकरे से नहीं मिलना चाहिए। उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे राज ठाकरे।
बीजेपी सांसद ने राज ठाकरे के खिलाफ ऐसे समय पर मोर्चा खोला है जब मनसे प्रमुख ने हाल ही में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए योगी सरकार की तारीफ की है। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को जन्म देने वाले राज ठाकरे से बीजेपी की नजदीकी बढ़ने की चर्चा है।


Download Android App
Download iOS App



