यूपी में निकाय चुनाव होने है इसलिए दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है। इन सबके बीच हर दलों में बागियों ने अपने पार्टी के प्रत्याशियों की मुश्किलें खड़ी कर रखी है। इनमें से खासकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी इन पार्टियों में बागियों की संख्या बढती जा रही है। इसलिए इनसे परेशान होकर बीजेपी ने 30 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
30 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला
चुनाव से पहले बीजेपी ने निकाय चुनाव के बीच बागियों पर बड़ा कार्रवाई की है। पार्टी ने 30 बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निकाला दिया है। इसमें 19 बागी उत्तर जबकि 11 बागी दक्षिण जिले के शामिल हैं।सूत्रों के अनुसार पार्टी ने बागियों को मानने की पहले कोशिश की थी लेकिन जब बागी नहीं मानने तो उनको पार्टी से निकाला गया।
इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया
बीजेपी ने एके बाजपाई, बृजेश पंडित, प्रमोद जायसवाल, रीता पासवान, सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा और वसीम खान समेत कुल 30 लोगों पर कार्रवाई करेंगे। इससे पहले पार्टी ने लखनऊ और वाराणसी में बागियों पर एक्शन लिया था। पार्टी ने पहले वाराणसी में 35 कार्यकर्ताओं को बाहर किया था।इसके बाद लखनऊ में अपने 35 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया था। इसमें एक पूर्व पार्षद भी शामिल थे। लखनऊ में पार्टी ने सुरेश अवस्थी, दिलीप श्रीवास्तव, अमित मौर्या, सुभाषिनी मौर्य कई बड़े स्थानीय कार्यकर्ताओं पर एक्शन लिया था।
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के बीच BJP ने लिया बड़ा एक्शन 30 नेताओं को पार्टी से बाहर किया
Summary :
यूपी में निकाय चुनाव होने है इसलिए दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है। इन सबके बीच हर दलों में बागियों ने अपने पार्टी के प्रत्याशियों की मुश्किलें खड़ी कर रखी है। इनमें से खासकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी इन पार्टियों में बागियों की संख्या बढती जा रही है। इसलिए इनसे परेशान होकर बीजेपी ने 30 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



