The Kerala Story को प्रोपेगैंडा बताने वालों पर भड़कीं Adah Sharma, कहा- ‘पहले गूगल कर‌ लें’

Summary :

सिनेमाघरों में इस वक़्त एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई हैं। जिसने पुरे बी-टाउन में तहलका मचा दिया हैं। दरअसल सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ जिसके मात्र एक ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लगातार बवाल मचता हुआ देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में अब पूरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाती हुई दिख रही हैं।

सिनेमाघरों में इस वक़्त एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई हैं। जिसने पुरे बी-टाउन में तहलका मचा दिया हैं। दरअसल सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ जिसके मात्र एक ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लगातार बवाल मचता हुआ देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में अब पूरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाती हुई दिख रही हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इस फिल्म की कहानी देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो वही कुछ लोग इसे प्रोपोगंडा और एजेंडा बताकर लगातर बॉयकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा इस फिल्म को प्रोपोगंडा बताने वाले को करारा जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। 
दरअसल विरोध करने वाले लोगों को अदा शर्मा ने एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया है। शनिवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘वह लोग जो द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, उन लोगों का इंडियन विक्टिम्स के कुछ टेस्टिमोनियल देखने के बाद भी कहना है कि ऐसे कोई इंसिडेंट नहीं हुए,,, उनसे मेरी गुजारिश है,‌‌ आईएसआईएस और ब्राइड्स जैसे शब्दों को गूगल करें… शायद कुछ व्हाइट गर्ल्स की कहानी मिल जाए जो आपको यह महसूस कर आएगी हमारी इंडियन मूवी सच्ची है।”

आपको बता दे की इस फिल्म को इतना विवाद इस वजह से हो रहा है क्यों की फिल्म में दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार लड़कियां लापता हो‌‌ गईं,‌ और बाद में आतंकवादी ग्रुप आईएसआईएस में शामिल हो गईं। इसी के बाद फिल्म को लेकर काफी बहस शुरू हो गई, और कहा गया कि यह एक प्रोपेगेंडा फिल्म है। हालांकि इतना विरोध और बॉयकॉट के बीच भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त रिस्पांस दिखा रही हैं। 
फिल्म के कहानी की बात करे तो फिल्म की कहानी शुरू होती है एक हंसते खेलते परिवार की युवती शालिनी जिसे अपनी संस्कृति, अपने परिवार, अपने रहन सहन और अपने आस पड़ोस से प्यार है। नर्स बनने के लिए वह नर्सिंग कॉलेज आती है। हॉस्टल में उसकी जिन युवतियों से दोस्ती है, उनमें से एक उसे एक ऐसे रास्ते पर ले जाने का सडयंत्र रचती है, जहां से वापसी की राह ही नहीं है। 
केरल से श्रीलंका, श्रीलंका से अफगानिस्तान और अफगानिस्तान से सीरिया का उसका सफर वहां आकर थमता है जहां उसके जैसी तमाम लड़कियां आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कैंप में सिर्फ इसलिए जमा की गई हैं कि वे इन आतंकवादियों की देह की भूख मिटा सकें। कहानियां फिल्म में और भी हैं लेकिन सिर्फ ये एक कहानी झकझोर देने के लिए काफी है।

Desk Team