Jawan की रिलीज़ डेट को एक्सटेंड करने के पीछे का रीज़न बताते हुए नज़र आये किंग खान, मजाकिया अंदाज में दिए फैंस के सवालों के जवाब

Summary :

हाल ही में SRK की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था जिसके बाद अब दर्शको की नज़र सिर्फ जवान पर टिकी हुई हैं जिसकी अब रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाया जा चूका हैं। जानिए पूरी खबर।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने अपनी आखिरी फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उठाया। 4 साल के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने वाले SRK ने साबित कर दिया कि वो चाहे जब भी आये फिल्मी परदे पर धूम मचाकर ही जायेंगे। अब उनके फैंस को किंग खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा हैं। 
लेकिन अबतक जवान की तो जो रिलीज़ डेट सामने आई थी अब उसमे थोड़े बदलाव कर दिए गए हैं। गौरी खान (Gauri Khan) की निर्मित फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट चेंज हो गई है। जिसके चलते अब सबकी नज़रे इस फिल्म की रिलीज़ डेट जानने पर टिकी हुई हैं। 
शाहरुख ने ‘जवान’ की रिलीज डेट पर कही ऐसी बात

शाहरुख खान अपने चाहने वालों से ट्विटर पर #ASKSRK सेशन के दौरान बात करते हैं और फैंस के सभी सवालों के जवाब देते हैं. ‘जवान’ की रिलीज डेट चेंज होने के बाद एक बार फिर शाहरुख खान ने फैंस के साथ #ASKSRK सेशन किया. एक फैन ने फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर कहा, “सर अच्छा हुआ जवान सितंबर में कर दिया, 1 जून से मेरा एग्जाम शुरू होने वाला था.” इस पर शाहरुख ने रिएक्ट किया, “इसीलिए ही आगे की.”
आखिर क्यों पोस्टर में नज़र नहीं आये शाहरुख खान?

एक यूजर ने पूछा, “आप पोस्टर में क्यों नहीं हैं?” इस पर SRK ने कहा, “प्रोड्यूसर ने मुझे अनुमति नहीं दी. कहा तुम्हारा नाम ही काफी है. हाहा.” एक ने पूछा, “क्या मुझे इस बार भी सीट बेल्ट पहनने की जरूरत है?” किंग खान ने जवाब में कहा, “नई, इस बार सिर्फ हेलमेट.”
कब सिनेमाघरों में उतरेगी जवान?

साउथ इंडस्ट्री के नामी डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ पहले 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव करके ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में उतारी जाएगी। बीते दिन को शाहरुख खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट अनाउंस की थी। इस दौरान कई लोगों को ये बात खली थी कि पोस्टर में शाहरुख नहीं दिख रहे हैं।

Desk Team