ब्लॉक प्रमुख चुनाव : राहुल-प्रियंका का योगी पर वार, कहा- UP में हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया

Summary :

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर में हुई हिंसा तथा अभद्रता के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकारपर जमकर निशाना साधा ।

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर में हुई हिंसा तथा अभद्रता के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकारपर जमकर निशाना साधा ।  
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।


ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर तंज  कस्ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर एक खबर शेयर की। इस खबर में यह बताया गया है कि कैसे कन्नौज, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा हुई। 


बता दें कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई। नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़े गए।  लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए। 

योगी सरकार का सख्त एक्शन 
मामले में योगी सरकार ने सख्ती दिखाते हुए दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह टीम-9 की बैठक में सीओ मोहम्मदी और पसगवां इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम योगी ने कहा मामले की जांच पड़ताल करवाई जा रही है।

Desk Team