बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मायावती ने कहा कि देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। हमारी पार्टी केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला किया।
कांशीराम की जयंती पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, केवल बसपा ने अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अपना सब कुछ दिया है ताकि दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुस्लिमों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों का सम्मान हो सके।
UP विधानसभा चुनाव 2022 में भी अकेले लड़ेगी BSP
मायावती ने कहा कि जब हम गठबंधन करते हैं, हमें नुकसान होता है, हमारा वोट ट्रांसफर होता है लेकिन दूसरी पार्टियों का वोट हमे नहीं मिलता है, इसलिए उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी।
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर वार
बीएसपी प्रमुख ने कहा, जब देश के किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों से सहमत नहीं हैं तो केंद्र सरकार को कानूनों को वापस लेना चाहिए। जिन किसानों की इस आंदोलन में मृत्यु हुई है उनके परिवारों को केंद्र और राज्य सरकारों को उचित आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।
आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले मैदान में उतरेगी BSP
देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मायावती ने कहा, देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, हमारी पार्टी केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। हमारी पार्टी इन चार राज्यों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।


Download Android App
Download iOS App



