बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रावास शुल्क में की गई वृद्धि की सोमवार को निंदा की, और कहा कि इसके कारण उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले गरीब विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में दानिश अली ने कहा कि यह उन मेधावी गरीब छात्रों के भविष्य की राह में रोड़ा बनेगा, जो जेएनयू जैसे संस्थान से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘जेएनयू में छात्रावास शुल्क बढ़ाना निंदनीय है।’
मनमोहन सिंह ने कहा- राज्य की सीमाओं के पुनर्निधार्रण में राज्यसभा की अधिक भूमिका होनी चाहिए
उल्लेखनीय है कि जेएनयू के विद्यार्थी पिछले 20 दिनों से विश्वविद्यालय प्रशासन के उस कदम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके तहत उसने छात्रावास शुल्क बढ़ा दिया है, ड्रेस कोड लागू कर दिया है और छात्रावास में आने-जाने का समय तय कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



