जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय (जेएनयू) में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं का शुल्क बढाने का मामला आज लोकसभा में गूंजा और बढे शुल्क को वापस लेने की मांग की गयी।
बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली ने नियम 377 के तहत यह मामला उठाया और कहा कि सरकार ने छात्रों के हॉस्टल शुल्क, जमानत राशि, भोजन शुल्क आदि में बढोतरी कर गरीब प्रतिभाशाली छात्रों के साथ अन्याय किया है और उसके इस कदम को निंदनीय करार दिया है।
उन्होंने कहा कि गरीब घरों के छात्रों के लिए सरकार ने अब जेएनयू में पढना कठिन कर दिया है। विभिन्न शुल्कों में बेतहाशा बढोतरी की गयी है जिससे गरीब विद्यार्थियों के समक्ष जेएनयू में पढना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में सरकार को इस बढोतरी को वापस लेना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



