GST में राजस्थान के लिए करीब सात हजार करोड़ रुपये की कटौती : CM गहलोत

Summary :

अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर गहलोत ने कहा,‘‘हमारी सोच है कि अर्थव्यवस्था तह-नहस हो रही है। जबकि केन्द्र सरकार कह रही है कि मंदी कहां है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार माल व सेवा कर (जीएसटी) का कार्यान्वयन सही ढंग से नहीं कर पाई जिसका असर राज्यों को मिलने वाले राजस्व हिस्से पर पड़ा है और इसमें कटौती की जा रही है। गहलोत ने अजमेर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘’इन्होंने (केन्द्र सरकार) ने जीएसटी ढंग से लागू नहीं की, जिससे जीएसटी राजस्व कम हो गया है। 
केंद्र सरकार का राजस्व कम हो गया तो वे कटौती कर रहे हैं। सब राज्यों को कर का हिस्सा मिलता है, उसमें कटौती हो रही है और राज्यों को जो अनुदान मिलता है, उसमें बड़ी कटौती हो रही है।’ उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए करीब 7000 करोड़ रुपए की कटौती हो गई है। 

BSP सांसद दानिश अली ने की जेएनयू शुल्क वृद्धि की निंदा

उन्होंने कहा कि समय रहते हुए केंद्र सरकार को कदम उठाने चाहिए। अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर गहलोत ने कहा,‘‘हमारी सोच है कि अर्थव्यवस्था तह-नहस हो रही है। जबकि केन्द्र सरकार कह रही है कि मंदी कहां है। अभी अहम और घमंड में ही चल रहे हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है।’’ 

Desk Team