बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले की आज कड़ी निंदा की और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने पुजारी पर हुये हमले को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये और कहा कि संत के राज में अब संत भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साधु-संतों की सुरक्षा बढ़ने की मांग भी की।

मायावती ने सोमवार ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरह यूपी के गोंडा जिले में मन्दिर के पुजारी पर भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करने के इरादे से किया गया जानलेवा हमला अति-शर्मनाक है। इससे साफ है कि सन्त की सरकार में अब सन्त भी सुरक्षित नही हैं। इससे खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्या हो सकती है? उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में सभी पहलुओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा इस घटना से जुडे़ सभी भू-माफियाओं की सम्पत्ति जब्त करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



