विरूष्का के बाद अब देने जा रहे हैं जहीर-सागरिका भी गुड न्यूज़, क्या एक्ट्रेस प्रेगनेंट हैं!

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने बीते दिनों पहले अपना जन्मदिन मनाया है। पूर्व क्रिकेटर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे ने बर्थडे के अवसर पर सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने बीते दिनों पहले अपना जन्मदिन मनाया है। पूर्व क्रिकेटर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे ने बर्थडे के अवसर पर सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत फोटोज पोस्ट की थीं। 
इसी बीच मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही इन कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। मतलब कायस लगाए जा रहे हैं कि सागरिका घटगे प्रेगनेंट हैं। एक वेब पोर्टल की खबर के अनुसार, सागरिका प्रेगनेंट हैं और दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। साल 2017 में सागरिका घटगे ने जहीर खान से शादी रचाई थी। 
मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि यह खबर कपल के कुछ करीबी फ्रेंड्स कन्फर्म करते हुए कहा कि जहीर और सागरिका जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। लेकिन इस खबर पर अभी तक जहीर और सागरिका की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें पहली ऐसे बॉलीवुड सेलेब सागरिका घटगे नहीं है जो प्रेगनेंट हैं। 
उनसे पहले फैन्स के साथ अनुष्का शर्मा और करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है। सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अनुष्का और करीना की बेहद ही प्यारी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस खबर की पुष्टि सागरिका और जहीर खान की ओर से कब आती है। हालांकि उनके फैन्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 

Desk Team