BSP में पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम पर ही विधानसभा चुनाव का टिकट : मायावती

Summary :

बहुजन समाज पार्टी राज्य में अगले माह होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटी है।

बहुजन समाज पार्टी राज्य में अगले माह होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटी है। इसलिये बसपा प्रमुख मायावती ने साफ कर दिया है कि यदि विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिये तो पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम देने होंगे।
विधानसभा चुनाव के टिकट के लिये उनके नाम पर ही विचार किया जायेगा जो पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम देंगे । इसतरह पार्टी प्रमुख ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया है। सुश्री मायावती ने पंचायत चुनाव के लिये हर मंडल में नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।
उन्होंने टिकट के लिये पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है। विधानसभा चुनाव में अब सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट देने के पहले जमीनी हकीकत परखी जायेगी तभी टिकट दिया जायेगा।

Desk Team